भारत का गर्व स्मित मच्छार

आप पर देश को गर्व है! पीएम मोदी ने जान की बाजी लगाने वाले पायलट कैप्टन स्मित को किया वीडियो कॉल, 'हीरो' को जमकर सराहा

भारतीय पायलट ने पीएम से खौफनाक मंजर के अनुभव के किया साझा, पीएम ने की उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
आप पर देश को गर्व है! पीएम मोदी ने जान की बाजी लगाने वाले पायलट कैप्टन स्मित को किया वीडियो कॉल, 'हीरो' को जमकर सराहा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: फ्लाईदुबई एयरलाइंस में हुई खौफनाक घटना में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार के दिलेर कारनामे की देश और दुनिया में सराहना हो रही है. घटनाक्रम की खबरें मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर स्मित मच्छार को असली हीरे बताते हुए सराहना तो की ही, आज पीएम मोदी ने भारतीय पायलट को वीडियो कॉल कर उनसे बातचीत भी की और उनके कारनमे की जमकर सराहना की.
 
पीएम ने पहले तो उनका हालचाल जाना और उनके अदम्य साहस की सराहना करते हुए उनसे खौफनाक घटनाक्रम के अनुभव के बारे में भी पूछा. उनसे यह भी पूछा कि उनमें आखिर इतना साहस कहां से आया. इस बातचीत में भारतीय पायलट ने उस समय की मानसिक स्थिति, हिम्मत-हौसला जुटाने के बारे में विस्तार से अनुभव साझा किया. प्रधानमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि उनके असाधारण पराक्रम ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान अपने सम्बोधन में भी कैप्टन मछार की दिलेरी का विशेष उल्लेख किया और कहा कि उनके साहस ने कितना बड़ा हादसा टाल दिया. 

30 सितम्बर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ भी हुआ, उससे अब पूरी दुनिया वाकिफ हो चुकी है. और इस भारतीय पायलट की दिल खोलकर सराहना कर रही है. विमान में हमला अचानक हुआ था. उनसे साथी ओमानी-पायलट ने ही यह हिंसक हमला किया था. इस हमले में मच्छार बुरी तरह से घायल हो गए थे, लेकिन उन्होंने हमलावर पायलट को कब्जे में किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला जिससे वहां क्या हुआ यह सबसे पता चल गया. इसके बाद विमान में मौजूद सहयोगी पायलटों के साथ यात्रियों ने भी साहस का परिचय देते हुए हमलावर पायटल को कब्जे में किया तब जाकर स्थिति सामान्य हो पायी. बता दें कि इस अफरातरफी में विमान 14000 फीट हवा में नीचे भी आ गया था, लेकिन मच्छार ने स्थिति सम्भाल ली और उसके बाद विमान को दुबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया. इतना सब हो जाने के बाद घायल मुख्य पायलट कैप्टन स्मित मछार ने स्थिति का मुकाबला डटकर किया और विमान का नियंत्रण हाथ से नहीं जाने दिया.

यह भी पढ़ें: Gen-Z के जमाने के पटाखे! सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे जलाने पर पाबंदी लगाई तो क्या हुआ, ग्रीन पटाखे हैं न, दे दी मंजूरी, मनाएं

संबंधित सामग्री

गांधी जयंती पर बिरसा मुंडा कारावास में बंद 11 बंदियों को मिली रिहाई, जेल अदालत एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 

गांधी जयंती पर बिरसा मुंडा कारावास में बंद 11 बंदियों को मिली रिहाई, जेल अदालत एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 

गांधी जयंती पर बिरसा मुंडा कारावास में बंद 11 बंदियों को रिहाई मिली है. जेल अदालत में सुनवाई कर रिहाई की गई.

पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के सौजन्य से हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उमड़ रही भारी भीड़

पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के सौजन्य से हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उमड़ रही भारी भीड़

काली कंबल वाले बाबा के सानिध्य में चल रहे निःशुल्क शिविर में उमड़ी भीड़ को देखते हुए हुसैनाबाद पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद

सीजीएल से अफसर बने विजय कुमार तिवारी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

सीजीएल से अफसर बने विजय कुमार तिवारी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीजीएल से अफसर बने विजय कुमार तिवारी को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

पांचवें दिन भी ट्रेनों पर ब्रेक, पाकुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन बाधित, यात्रियों की बढ़ी परेशा

पांचवें दिन भी ट्रेनों पर ब्रेक, पाकुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन बाधित, यात्रियों की बढ़ी परेशा

दैनिक यात्रियों का कहना है कि वे रोजाना स्टेशन पहुंच रहे हैं, पांच दिनों से पैसेंजर ट्रेनों के रद्द रहने के कारण आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है

गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, अवैध नाम काटने पर ज्ञानेश कुमार...

गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, अवैध नाम काटने पर ज्ञानेश कुमार...

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सम्मानित करने की जरूरत है।