विशेष गहन पुनरीक्षण

क्या SIR प्रक्रिया में सचमुच में गड़बड़ी की गई है? सुप्रीम कोर्ट जांच करने को तैयार, दायर याचिकाओं के इन बिन्दुओं पर 5 अ

याचिकाओं में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर उठाए गए हैं सवाल, पूरी एसआईआर प्रक्रिया जांच के घेरे में!

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
क्या SIR प्रक्रिया में सचमुच में गड़बड़ी की गई है? सुप्रीम कोर्ट जांच करने को तैयार, दायर याचिकाओं के इन बिन्दुओं पर 5 अ

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मतदाता सूची की गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. विपक्षी दल इस बड़ा राजनीतिक हथियार बनाकर देश भर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी पूरी प्रक्रिया के घेरे में मुख्य चुनाव आयुक (CEC) ज्ञानेश कुमार आ गये हैं. ज्ञानेश कुमार पर अनियमितता करने का आरोप लगाते हुए पूरी एसआईआर प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े किये जा रहे हैं और अब तो यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानेश कुमार और एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 5 अक्टूबर को सुनवाई होगी.

CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट की बेंच याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. इस बेंच में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना शामिल भी होंगे. याचिकाओं में ज्ञानेश कुमार पर बड़ा और सीधा आरोप यह लगाया गया है कि SIR प्रक्रिया में मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में उन्होंने एकतरफा लिए हैं. जबकि चुनाव आयोग में उनके साथ और चुनाव आयुक्त हैं. लेकिन उनकी आपत्तियों की अनदेखी करके ज्ञानेश कुमार ने निर्णय लिए हैं.

याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिकाओं में CEC व अन्य अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट से एसआईआर प्रक्रिया में कुछ राहत की मांग की है. इसके अलावा पूरी एसआईआर प्रक्रिया की किसी रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच की जाए. इसके अलावा ECINet और ERONet के फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाना भी उनकी प्रमुख मांग है. जब तक मामला लंबित है, तब तक ज्ञानेश कुमार को CEC के तौर पर काम करने से रोकने का भी आग्रह किया गया है.

यह भी पढ़ें: आप पर देश को गर्व है! पीएम मोदी ने जान की बाजी लगाने वाले पायलट कैप्टन स्मित को किया वीडियो कॉल, 'हीरो' को जमकर सराहा

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा प्रखंड के पुरानापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले चंद्रबोड़ा सांप के डसने से स्वास्थ्य सहिया की मौत

बहरागोड़ा प्रखंड के पुरानापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले चंद्रबोड़ा सांप के डसने से स्वास्थ्य सहिया की मौत

आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया

पूर्ण शराबबंदी के दावों पर 'डाक' का बड़ा डाका: सरकारी पार्सल वैन से 40 लाख की विदेशी शराब जब्त

पूर्ण शराबबंदी के दावों पर 'डाक' का बड़ा डाका: सरकारी पार्सल वैन से 40 लाख की विदेशी शराब जब्त

त्योहारों के मद्देनजर लखीसराय जिले में उत्पाद विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

NMMSS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 31 अक्टूबर हुई, पात्र विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष मिलेंगे 12,000 रुपये

NMMSS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 31 अक्टूबर हुई, पात्र विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष मिलेंगे 12,000 रुपये

छात्रवृत्ति का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को सहायता प्रदान कर कक्षा 8 के बाद कक्षा 12 तक अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है

एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, NDRF की मदद से बाहर निकाला गया शव 

एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, NDRF की मदद से बाहर निकाला गया शव 

एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से पलटू नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर रांची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची.

गांधी-शास्त्री जयंती पर सरायकेला में जिला प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा का लिया संकल्प

गांधी-शास्त्री जयंती पर सरायकेला में जिला प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा का लिया संकल्प

दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं और समाहरणालय परिसर में स्थापित तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई