आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म

स्कूल के नाइट गार्ड ने किया आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला, निदेशक समेत दो गिरफ्तार

रंगा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के नाइट गार्ड साहेबराम लोहरा पर उसी स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का गंभीर आरोप लगा है.

By : Ark Sahuliyar
स्कूल के नाइट गार्ड ने किया आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला, निदेशक समेत दो गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
साहिबगंज/डेस्क:
रंगा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के नाइट गार्ड साहेबराम लोहरा पर उसी स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का गंभीर आरोप लगा है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित नाइट गार्ड साहेबराम लोहरा व स्कूल के निदेशक जाफर शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता के स्वजनों के अनुसार आरोपित नाइट गार्ड ने छात्रा के साथ सात-आठ बार दुष्कर्म किया. आरोप है कि आरोपित ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी. इसके कारण डर से बच्ची ने घर में कुछ नहीं बताया. अचानक तबीयत बिगड़ने पर जब स्वजन उसे डाक्टर के पास ले गए तब पता चला कि वह गर्भवती है. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामले की जानकारी होने के बाद स्कूल के निदेशक जाफर शेख ने मामले को दबाने का प्रयास किया और उन्हें न्याय दिलाने के बजाय चुप रहने को कहा. ऐसा न करने पर जान से हाथ धो लेने की धमकी दी. इसके बाद पीड़ित परिवार ने रांगा थाना में शिकायत की. 29 सितंबर को शिकायत दर्ज होते ही रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल के निदेशक जाफर शेख व नाइट गार्ड साहेबराम लोहरा को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपितों को  न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस पोक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि स्कूल आवासीय है तथा छात्रा उसी स्कूल के हास्टल में रहती थी.

यह भी पढ़ें- रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! नगड़ी में लग्जरी कार से 97 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार 

संबंधित सामग्री

सरसाबाद में गांधी जयंती पर महापंचायत, जनसमस्याओं को लेकर उठी आवाज

सरसाबाद में गांधी जयंती पर महापंचायत, जनसमस्याओं को लेकर उठी आवाज

महापंचायत का नेतृत्व मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया राजू पुजहर ने किया

बहरागोड़ा प्रखंड के पुरानापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले चंद्रबोड़ा सांप के डसने से स्वास्थ्य सहिया की मौत

बहरागोड़ा प्रखंड के पुरानापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले चंद्रबोड़ा सांप के डसने से स्वास्थ्य सहिया की मौत

आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया

पूर्ण शराबबंदी के दावों पर 'डाक' का बड़ा डाका: सरकारी पार्सल वैन से 40 लाख की विदेशी शराब जब्त

पूर्ण शराबबंदी के दावों पर 'डाक' का बड़ा डाका: सरकारी पार्सल वैन से 40 लाख की विदेशी शराब जब्त

त्योहारों के मद्देनजर लखीसराय जिले में उत्पाद विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

NMMSS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 31 अक्टूबर हुई, पात्र विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष मिलेंगे 12,000 रुपये

NMMSS छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 31 अक्टूबर हुई, पात्र विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष मिलेंगे 12,000 रुपये

छात्रवृत्ति का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को सहायता प्रदान कर कक्षा 8 के बाद कक्षा 12 तक अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है

एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, NDRF की मदद से बाहर निकाला गया शव 

एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, NDRF की मदद से बाहर निकाला गया शव 

एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से पलटू नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर रांची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची.