जामताड़ा में अपराधियों का तांडव, बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

By : News11 Bharat
जामताड़ा में अपराधियों का तांडव, बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

न्यूज़11 भारत
जामताड़ा/डेस्क:
जामताड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. जहां सुबह करीब 9 बजे नारायणपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने 40 वर्षीय फुरकान अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना उस समय हुई, जब फुरकान अंसारी नाश्ता करने के लिए धर्मपुर मोड़ के पास गया हुआ था. इस दौरान दो अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे और फुरकान के मुंह में गोली मारकर और हवा फायरिंग करते हुए फरार हो गए. घटना के बाद ग्रामीण एवं परिजन के द्वारा फुरकान को जामताड़ा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही हैं. साथ ही परिजनों में काफी आक्रोश देखा जा रहा हैं.

यह भी पढ़े: रांची: मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर में हड़कंप, वाहन के अंदर चालक का शव मिलने से सनसनी

संबंधित सामग्री

रांची: जयपाल सिंह मुंडा पार्क पर कड़ा पहरा,  17 दिनों तक तैनात रहेंगे 49 मजिस्ट्रेट; ताला खोलने के बाद बढ़ा विवाद

रांची: जयपाल सिंह मुंडा पार्क पर कड़ा पहरा,  17 दिनों तक तैनात रहेंगे 49 मजिस्ट्रेट; ताला खोलने के बाद बढ़ा विवाद

निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद 5 अक्टूबर की सुबह मॉर्निंग वॉक के नाम पर मेयर रोशनी खलखो ने जबरन गेट का ताला खोला था.

जमशेदपुर: बिंदल मॉल में फायरिंग करने वाले शूटर्स का हाफ एनकाउंटर, देर रात मरीन ड्राइव के पास हुई मुठभेड़

जमशेदपुर: बिंदल मॉल में फायरिंग करने वाले शूटर्स का हाफ एनकाउंटर, देर रात मरीन ड्राइव के पास हुई मुठभेड़

शूटर्स पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग करने लगे. इसी दरमियान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों का हाफ एनकाउंटर किया.

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

साहिबगंज में सामने आए चर्चित खनन मामलों के बाद अब दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में भी अवैध और नियमविरुद्ध खनन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट मैच के प्रबंधन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण मैच के दिन शहर में 5,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे.

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.