न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में आज रविवार को एक सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. जवान की पहचान डालटनगंज निवासी हवलदार भुवनेश्वर पाल के रूप में हुई है.
हवलदार भुवनेश्वर पाल सीआरपीएफ के रांची स्थित तीरील कैंप में पदस्थापित थे. जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पदाधिकारी और अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: LIC बिल्डिंग में देर रात लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का नुकसान; कंप्यूटर-लैपटॉप सब जलकर खाक