पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा प्रखंड अंतर्गत रुकी पंचायत के मनातू गांव में हिंडाल्को कंपनी की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) योजना के तहत बीमारला माइंस प्रबंधन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कड़ाके की ठंड के बीच सैकड़ों असहाय वृद्धों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरित कर कंपनी ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाई.
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व उप-प्रमुख कृष्णा कुमार लोहरा ने किया. उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में इस तरह की पहल जरूरतमंदों के लिए राहत का काम करती है. हिंडाल्को प्रबंधन का यह प्रयास सराहनीय है और समाज के प्रति उनकी सकारात्मक सोच को दर्शाता है जब सरकारी योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सवालों में रहती है, ऐसे में CSR के जरिए निजी कंपनियां ज़मीनी स्तर पर मदद पहुंचाकर मिसाल कायम कर रही हैं.
कंबल पाकर वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी. ग्रामीणों ने हिंडाल्को प्रबंधन के प्रति आभार जताया और भविष्य में भी इस तरह की पहल जारी रखने की उम्मीद जताई. ग्रामीणों का मानना है कि यदि CSR योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहकर इस तरह ज़मीन पर उतारी जाएं, तो ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड जैसी आपदाओं से काफी हद तक राहत मिल सकती है.
हिंडाल्को के इस प्रयास से पंचायत क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है और कंपनी की सामाजिक छवि मजबूत हुई है.
यह भी पढ़ें: सासाराम में ज्ञान, वीणा और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा को लेकर दिखा उत्साह