प्रमंडलीय आयुक्त के दौरे की तैयारी को लेकर DC ने की बैठक, सभी विभागों से मांगी योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट

By : Vaibhaw Vikram
प्रमंडलीय आयुक्त के दौरे की तैयारी को लेकर DC ने की बैठक, सभी विभागों से मांगी योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट

न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 30 मई 2026 को प्रमंडलीय आयुक्त, झारखंड, रांची के प्रस्तावित सिमडेगा दौरे को लेकर समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के सभी विभागों से संबंधित तैयारियों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने पर चर्चा की गई.

उपायुक्त ने सभी जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं का अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन समय पर तैयार कर लें. साथ ही जिले की विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित विस्तृत प्रेजेंटेशन भी तैयार करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि प्रमंडलीय आयुक्त के दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित हो सके.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला कोषागार से किसी प्रकार की अवैध निकासी नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने संबंधित विभागों को अपने-अपने कर्मियों के भुगतान से जुड़ी सभी जानकारियों एवं अभिलेखों का गहन सत्यापन करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए. बैठक में अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यालय प्रधान उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बालूमाथ में युवक ने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर को वापस लेने की मांग की.

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

अभिभावकों की शिकायतों के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

किसानों को समय पर भुगतान, धान की पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक सरकार की प्राथमिकता