देवघर: जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जन समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

By : News11 Bharat
देवघर: जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जन समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

शुभेंदु गुप्ता/ न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क: जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती प्रीतिलता किस्कू की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके. इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को समक्ष रखा गया. साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा.

इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे. ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें. इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चंदवा में सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार घायल, दो को रिम्स किया गया रेफर

संबंधित सामग्री

नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; दर्जनों झुलसे 

नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; दर्जनों झुलसे 

आशंका जताई जा रही है कि बस में किसी यात्री द्वारा सामान के साथ अवैध रुप से पटाखे ले जाए जा रहे थे, जिसमें आग लगने के बाद तेजी से आग फैल गई. 

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

अभियान भाकपा माओवादी से संबंधित मंगल महतो एवं मालती मुर्मू की निशानदेही पर संचालित किया गया

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

सारंडा में आफत की बारिश! कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे ठप रहा यातायात

सारंडा में आफत की बारिश! कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे ठप रहा यातायात

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए घायल को किरीबुरू स्थित सेल अस्पताल पहुंचाया

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला, बकाया भुगतान समेत रखी अपनी कई मांगें

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला, बकाया भुगतान समेत रखी अपनी कई मांगें

महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि पूजा के पूर्व हर हाल में संडे एवं पीएच पैसा का भुगतान करा दिया जायेगा<br/>