पत्राचार

झारखण्डी ऑटो टैक्सी ड्राइवरों के समर्थन में उतरे धनंजय कुमार पुटूस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

महरषटर म झरखड क महनतकश नगरक क सथ कठरत नह, मनवय दषटकण अपनय जए धनजय कमर पटस

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झारखण्डी ऑटो टैक्सी ड्राइवरों के समर्थन में उतरे धनंजय कुमार पुटूस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस से महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी एवं अन्य स्वरोजगार से जुड़े झारखंड के नागरिकों के साथ कठोर कार्रवाई नहीं करने तथा उन्हें मराठी भाषा सीखने के लिए कम-से-कम एक वर्ष का समय देने की मांग की है.

पुटूस ने कहा कि महाराष्ट्र की भाषा और संस्कृति का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. झारखंड के हजारों लोग वर्षों से महाराष्ट्र में रहकर मेहनत-मजदूरी, ऑटो-टैक्सी संचालन एवं छोटे व्यवसाय के माध्यम से अपना परिवार चला रहे हैं और महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था में भी योगदान दे रहे हैं. ऐसे में केवल मराठी भाषा का पर्याप्त ज्ञान नहीं होने के कारण अचानक रोजगार पर संकट खड़ा करना उचित नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि भाषा सीखने के लिए प्रोत्साहन और अवसर दिया जाना चाहिए, दंडात्मक कार्रवाई नहीं. विशेषकर गरीब एवं निम्न आय वर्ग के ऑटो-टैक्सी चालकों को मराठी सीखने के लिए एक वर्ष का समय और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए.

धनंजय कुमार पुटूस ने मुख्यमंत्री श्री फडणवीस से आग्रह किया कि संबंधित विभागों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर झारखंड के मेहनतकश नागरिकों को राहत प्रदान की जाए.

उन्होंने कहा महाराष्ट्र और झारखंड दोनों मेहनतकश लोगों, विविध संस्कृतियों और सामाजिक समरसता की धरती हैं. भाषा दिलों को जोड़ने का माध्यम बने, रोजी-रोटी छीनने का कारण नहीं.

यह भी पढ़ें: घाघरा किन्दीरकेला में धूमधाम से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.