पहाड़गेरुआ में दीवार हादसे के पीड़ित परिवार से मिले धोबी महासंघ के पदाधिकारी, प्रदान किए आर्थिक सहयोग

By : Vaibhaw Vikram
पहाड़गेरुआ में दीवार हादसे के पीड़ित परिवार से मिले धोबी महासंघ के पदाधिकारी, प्रदान किए आर्थिक सहयोग

न्यूज11 भारत 
पलामू /डेस्क:
पलामू जिला क़े विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़गेरुआ गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से हुई दो लोगों की मौत के बाद अखिल भारतीय धोबी महासंघ पलामू के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे. मंगलवार को महासंघ के जिला अध्यक्ष कृष्णा बैठा एवं सचिव अजय बैठा ने गटौरी बैठा के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहयोग प्रदान किया. 

ज्ञात हो कि बीते 8 मई को मिट्टी की दीवार गिरने से गटौरी बैठा के 19 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार तथा एक मजदूर की दीवार के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई थी.  जिला अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. महासंघ पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और आगे भी हरसंभव मदद करने का प्रयास करेगा. मौके पर गुड्डू रजक, सुमंत रजक, नितेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: छतरपुर के मंदेया में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, समाजसेवी मनोज यादव के सहयोग से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पार्थिव शर

संबंधित सामग्री

पलामू: डागरा पुलिस पिकेट में तैनात SAP सूबेदार ने खुद को मारी गोली, मौत

पलामू: डागरा पुलिस पिकेट में तैनात SAP सूबेदार ने खुद को मारी गोली, मौत

पिकेट में तैनात सैप (SAP) के सूबेदार बुचुन पाल ने अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है.

रांची: देर रात BIT मेसरा के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव

रांची: देर रात BIT मेसरा के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव

बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा के हॉस्टल में एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला.

रांची: कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली,  सुबह 10 बजे से होगा शट डाउन  

रांची: कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली,  सुबह 10 बजे से होगा शट डाउन  

आज शनिवार को शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहेगी.