सरायकेला के कुकड़ू प्रखंड में जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं और संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, पीडीएस दुकान एवं उप स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सरायकेला के कुकड़ू प्रखंड में जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं और संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी, कुकड़ू प्रखंड श्री सुरेन्द्र उरांव द्वारा कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की गई. निरीक्षण के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, पीडीएस दुकान, उप स्वास्थ्य केंद्र तिरूलडीह तथा पंचायत भवन का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया गया.

निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही आमजनों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया.

उप स्वास्थ्य केंद्र तिरूलडीह के निरीक्षण के क्रम में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया. वहीं पीडीएस दुकान निरीक्षण के दौरान लाभुकों को निर्धारित मात्रा एवं समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बरका सयाल क्षेत्र भुरकुंडा कोलियरी में संगम खुली खदान में संयुक्त स्थापित प्रभावित मोर्चा का मांगों को लेकर चक्का जाम

संबंधित सामग्री

RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

टाटानगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत RPF टीम टाटा और GRP टाटा को बड़ी सफलता मिली

हैदरनगर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति बेसुध अवस्था में मिला, पुलिस ने अस्पताल मे कराया भर्ती

हैदरनगर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति बेसुध अवस्था में मिला, पुलिस ने अस्पताल मे कराया भर्ती

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहां का रहने वाला है

मुख्य सड़क पर खतरनाक ढंग से खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, वसूला जुर्माना

मुख्य सड़क पर खतरनाक ढंग से खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, वसूला जुर्माना

अभियान के दौरान वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि मुख्य सड़क पर इस तरह वाहन खड़ा न खड़ा करें जिससे यातायात प्रभावित हो

चतरा: मां भद्रकाली मंदिर के कीर्तन मंडली के पुजारी की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटकता मिला शव

चतरा: मां भद्रकाली मंदिर के कीर्तन मंडली के पुजारी की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटकता मिला शव

हृदयविदारक घटना से मंदिर के पुजारियों, भक्तों और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और धर्म प्रेमियों में भारी शोक की लहर है.

काली कंबल वाले बाबा से आशीर्वाद लेकर लौट रही महिला और दो वर्षीय नाती बाइक हादसे में घायल, रेफर

काली कंबल वाले बाबा से आशीर्वाद लेकर लौट रही महिला और दो वर्षीय नाती बाइक हादसे में घायल, रेफर

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर अलियारपुर गांव के समीप उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई