पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो राज्यपाल से मिले, गोमिया डिग्री कॉलेज में विज्ञान की पढ़ाई पुनः शुरू करने की मांग की

By : News11 Bharat
पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो राज्यपाल से मिले, गोमिया डिग्री कॉलेज में विज्ञान की पढ़ाई पुनः शुरू करने की मांग की

राज वर्मा/न्यूज11 भारत 
गोमिया/डेस्क:
गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो शनिवार को रांची स्थित राजभवन में महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार से मुलाकात कर एक पत्र सौंपा. जिसमें गोमिया डिग्री कॉलेज में बंद किए गए विज्ञान एवं अन्य विषयों की पढ़ाई पुनः शुरू कराने की मांग की.

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों का वर्षों का सपना था कि क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खुले, ताकि उच्च शिक्षा के लिए बच्चों को दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े. वर्ष 2023 में सरकारी डिग्री महाविद्यालय गोमिया की स्थापना होने के बाद वनस्पति विज्ञान, रसायन शास्त्र, गणित, भौतिकी, जंतु विज्ञान, भूगोल, खोरठा एवं समाज शास्त्र जैसे विषयों की पढ़ाई शुरू हुई थी, जिससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे थे.

लेकिन इस वर्ष उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा इन विषयों की पढ़ाई बंद कर दिए जाने से छात्रों, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में भारी रोष है. डॉ. लम्बोदर महतो ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि एक ओर सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने की बात करती है. वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के एकमात्र सरकारी कॉलेज में विषयों की पढ़ाई बंद कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने महामहिम राज्यपाल से छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी विषयों की पढ़ाई यथाशीघ्र पुनः शुरू कराने की मांग की. पूर्व विधायक डा लंबोदर महतो ने बताया कि राज्यपाल ने इस मामले पर सकारात्मक कारवाई करने की बात कही है. इस पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, विभागीय मंत्री आदि को भी प्रेषित किया गया है.

यह भी पढ़े: विश्व दूरसंचार दिवस पर बोले मुकुंद साव, कहा- दूरसंचार आज हर नागरिक की बुनियादी जरूरत
 
संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.