न्यूज़11 भारत
राँची/डेस्क: झारखंड हाई कोर्ट में आज गुरुवार को सुनवाई के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक व्यक्ति बार-बार कागज पर लिखी पर्ची मुख्य न्यायाधीश को दिखाने लगा. मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ में सुनवाई चल रही थी, इसी दौरान डॉ. संजय कुमार नाम के एक व्यक्ति ने ज्यूडिशियरी के खिलाफ स्लोगन लिखी पर्ची दिखाना शुरू कर दिया.
बार-बार पर्ची दिखाने पर हाई कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों ने उसे कोर्ट परिसर से बाहर निकाला. इसके बाद रजिस्ट्रार जनरल ने उसे समझा-बुझाकर वापस भेज दिया. बताया जा रहा है कि कोर्ट में मामला कई दिनों से लंबित रहने को लेकर नाराज डॉ. संजय कुमार गुस्से में पर्ची लेकर पहुंचे थे.
इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन: सीएम आवास घेराव की खबर भ्रामक, छात्रों ने किया स्पष्ट