न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अभी की बड़ी खबर रांची के प्रवर्तन निदेशालय से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय के सात अधिकारियों का तबादला कर दिया है. प्रभाकर प्रभात को झारखंड ईडी के संयुक्त निदेशक बनाया गया है. इससे पहले प्रभाकर प्रभात रायपुर के ईडी जोनल ऑफिस में संयुक्त निदेशक के पद पर पदस्थापित थे. अब इन्हें झारखंड बुला लिया गया है. वहीं अजय लुहाच को झारखंड से रायपुर जोनल ऑफिस में तबादला कर दिया गया है. अजय लुहाच को रायपुर जोनल ऑफिस का संयुक्त निदेशक बनाया गया है. इस बात की जानकारी निदेशालय ने आदेश जारी कर दी है.
नाम कहां गये
- अजय लुहाच संयुक्त निदेशक, रायपुर
- प्रभाकर प्रभात संयुक्त निदेशक, रांची
- मधुर डी सिंह अपर निदेशक, गुड़गांव
- राज कुमार अपर निदेशक, मुख्यालय
- मयंक पांडेय अपर निदेशक, जोनल ऑफिस, मुंबई-1
- राकेश कुमार सुमन अपर निदेशक, लखनऊ
- अवनीश तिवारी अपर निदेशक, चंडीगढ़ जोनल कार्यालय-1
यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से महंगाई की मार, कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई 195 रुपए की बढ़ोतरी