Jharkhand Weather: झारखंड में सर्दी का असर खत्म, धूप ने बढ़ाई गर्माहट, मौसम हुआ सुहावना

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में सर्दी का असर खत्म, धूप ने बढ़ाई गर्माहट, मौसम हुआ सुहावना

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में अब कड़ाके की ठंड और सनसनाती हवाओं का दौर लगभग समाप्त हो चुका हैं. पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं. गुमला में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बीते दो महीनों से यहां 0 से 3 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा था. अब हालात ऐसे है कि शाम के समय अलाव जलाने की जरूरत भी महसूस नहीं हो रही.

दोपहर में तेज धूप, स्वेटर हुए हल्के
राज्य में दिन के समय तेज धूप निकलने से हल्की गर्मी का एहसास होने लगा हैं. दोपहर में अब भारी स्वेटर पहनने की जरूरत नहीं रह गई हैं. कई जगहों पर लोग बिना स्वेटर के ही नजर आ रहे हैं. मौसम में आए इस बदलाव से जनजीवन सामान्य होता दिख रहा हैं.

राजधानी रांची में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे साफ है कि अब यहां कड़ाके की ठंड का असर नहीं रहा. सुबह और रात में हल्की ठंड जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दिन में मौसम पूरी तरह राहत भरा हैं.

राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में दर्ज किया गया, जहां पारा 31.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यहां दोपहर के समय स्वेटर पहनने की जरूरत बिल्कुल नहीं पड़ रही है और गर्मी का साफ असर देखा जा रहा हैं.

इन जिलों में 14 डिग्री तक रहेगा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक देवघर, दुमका, हजारीबाग और रांची में न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं. वहीं गुमला और खूंटी ऐसे दो जिले हैं, जहां तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना हैं. अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के आसपास रह सकता हैं. 

कुल मिलाकर झारखंड में सर्दी अब विदा लेने की ओर हैं. तापमान में लगातार बढ़ोतरी और धूप की तीव्रता यह संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में ठंड से पूरी तरह राहत मिल सकती हैं. लोगों ने भी बदलते मौसम के साथ अपनी दिनचर्या में बदलाव करना शुरू कर दिया हैं. 

यह भी पढ़े: गुरुजी शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान देने की घोषणा पर CM Hemant Soren ने जताई खुशी, केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद 
 

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.