Elderly man's body lay at the cremation ground for

गांडेय के बक्सीगरजा गांव में जमीन विवाद में घंटों श्मशान घाट में पड़ा रहा बुजुर्ग का शव, गांव में तनाव.

गिरीडीह के गांडेय थाना क्षेत्र के घाटकुल पंचायत अंतर्गत बक्सीगरजा गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद के कारण एक बुजुर्ग का शव घंटों तक श्मशान घाट में पड़ा रहा. मृतक के परिजनों को ग्रामीणों ने श्मशान घाट

By : Vaibhaw Vikram
गांडेय के बक्सीगरजा गांव में जमीन विवाद में घंटों श्मशान घाट में पड़ा रहा बुजुर्ग का शव, गांव में तनाव.

भरत मंडल न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क:
गिरीडीह के गांडेय थाना क्षेत्र के घाटकुल पंचायत अंतर्गत बक्सीगरजा गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद के कारण एक बुजुर्ग का शव घंटों तक श्मशान घाट में पड़ा रहा. मृतक के परिजनों को ग्रामीणों ने श्मशान घाट में शव दफनाने से रोक दिया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई.

घटना की सूचना मिलने पर गांडेय थाना के एसआई अमित कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं अंचल कार्यालय के कर्मी भी गांव पहुंचे और ग्रामीणों व मृतक के परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया. जानकारी के अनुसार बक्सीगरजा गांव निवासी सुखीलाल टुडू के पिता 65 वर्षीय जल्फा टुडू की मौत गुरुवार शाम हो गई थी. शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे परिजन शव को दफनाने के लिए श्मशान घाट पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध करते हुए शव दफनाने से मना कर दिया.

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की गैरमजरुआ जमीन पर आदिवासी समाज का सार्वजनिक श्मशान घाट था, जहां वर्षों से गांव के लोग शव दफनाते आ रहे थे. आरोप है कि सुखीलाल टुडू ने फर्जी तरीके से उक्त जमीन अपने दोनों भाइयों के नाम बंदोबस्ती करवा ली और श्मशान घाट की जमीन पर खेती शुरू कर दी. ग्रामीणों की मांग है कि श्मशान घाट को सार्वजनिक घोषित किया जाए और जमीन की बंदोबस्ती रद्द की जाए.

वहीं सुखीलाल टुडू ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उक्त जमीन पर कभी श्मशान घाट नहीं था. वर्ष 1984-85 में यह जमीन उनके भाई के नाम बंदोबस्त हुई थी, जिसके बाद से परिवार खेती करता आ रहा है. समाचार लिखे जाने तक गांव के प्रधान बाबू राम हांसदा के नेतृत्व में ग्रामीणों और मृतक के परिजनों के बीच मामले को सुलझाने के लिए बैठक जारी थी.

यह भी पढ़ें: रघुनाथ महतो की प्रतिमा खंडित होने पर चंदनकियारी में आक्रोश, 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग
 

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.