प्राकृतिक आपदा

चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से किसानों के खेत हुई जलमग्न, धान का चारा डूब जाने से सड़ने की आशंका

नदी का जल स्तर काफी अधिक बढ़ जाने से खेतों तक पहुंचा पानी

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से किसानों के खेत हुई जलमग्न, धान का चारा डूब जाने से सड़ने की आशंका

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  बीते चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बहरागोड़ा क्षेत्र के सुवर्णरेखा नदी और रांगड़ो नाला का जलस्तर बढ़ने से पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. सुवर्णरेखा नदी किनारे बसे चित्रेश्वर, रंगुनिया, पचांडो, भातहंडिया, भगाकुली,बामडोल, बेड़ापाल आदि जगह के लगभग 15 बीघा खेत पर धान के खेत डूब गये. किसान नितिन घोष, रतन दास, मानिक चांद पाल, पतित दास, शामल मैति, रतिकांत सीट, लक्मण हेब्रम आदि ने मशीन से धान की पटवन कर धान की रोपनी की थी. भारी बारिश के कारण खेत पूरी तरह से डूब गया है. अगर लगातार स्थिति यही रही तो धान के पौधे पूरी तरह से बर्बाद हो जायेंगे. बढ़ते पानी को लेकर किसान भयभीत है. उक्त किसानों के खेत नदी तटवर्ती क्षेत्र में हैं. नदी का जल स्तर काफी अधिक बढ़ जाने से पानी खेतों तक भर गया है.इसके अलवा चित्रेश्वर चौक से रंगुनिया और पांचबढ़िया से घासपदा का सड़क भारी बारिश के कारण जलमग्न हो चुका है.पाचङो गांव में रंगड़ो नदी का पुलिया भी इन दिनों काफी ज्यादा स्थिति में है. भारी वाहन चलने से कभी भी ध्यस्त हो सकता है.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा में महिला ने देवर पर जबरन दुष्कर्म का लगाया आरोप, गर्भवती होने का दावा

संबंधित सामग्री

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.