न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में एक बार फिर गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. शहर के एक दवा व्यवसायी को 1 करोड़ रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी गई है. रंगदारी नहीं देने पर दुकान बंद कराने और जान से मारने की धमकी भी दी गई है. जय हिंद फार्मा के कारोबारी को व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी भरा टेक्स्ट और ऑडियो मैसेज भेजा गया है. यह मैसेज कारोबारी के कैशियर के मोबाइल फोन पर आया था, जिसमें खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़ा बताते हुए एक करोड़ रुपये की मांग की गई है.
धमकी में कहा गया है कि यदि तय रकम नहीं दी गई तो दुकान बंद करा दी जाएगी और अंजाम गंभीर होगा. मैसेज मिलने के बाद व्यवसायी ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. कोतवाली थाना की पुलिस व्हाट्सएप नंबर और ऑडियो मैसेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है. गौरतलब है कि राजधानी में पिछले कुछ समय से गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर कारोबारियों को लगातार धमकियां मिलने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे व्यवसायियों में दहशत का माहौल है.
ये भी पढ़ें- झारखंड के 18.8 लाख किसानों को मिला पीएम किसान सम्मान निधि का 22वां किस्त, प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत
BREAKING: रांची में फिर सक्रिय हुआ गैंगस्टर प्रिंस खान, दवा कारोबारी से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी
संबंधित सामग्री
पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे
सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन
तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.
मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा
वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.
PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां
हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.
सिमडेगा: शहरी क्षेत्र केलाघाघ के करीब पहुंचा 25 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग और पुलिस अलर्ट
हाथियों का झुंड केलाघाघ के चिमटी घाट के आसपास विचरण कर रहा था.