गढ़वा  पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 12 साल से पहचान बदलकर फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

By : Vaibhaw Vikram
गढ़वा  पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 12 साल से पहचान बदलकर फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
अभी की बड़ी खबर गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र से निकल के सामने आ रही है. बता दें, चिनिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 12 साल के बाद फरार चल रहे एक आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने गिरफ्त से फरार चल रहे आरोपी संजय मलार उर्फ संजू मलार को अपनी हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गुप्त ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सिक्की खूर्द निवासी के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद उसके ऊपर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संजय मलार के विरुद्ध चिनिया थाने में साल 2014 के सितंबर महीने में भारतीय दंड संहिता की धारा 498(A) (दहेज प्रताड़ना) और 494 (पति या पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था. आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह अपने निवास स्थान से फारर हो गया था और पुलिस की नज़रों से बचते हुए अपने गुप्त ठिकाने पर चला गया था. जहां वह पुलिस के नज़रों से छिपा हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए और उसके गुप्त ठिकाने को भेदते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है.  

गिरफ़्तारी के बाद चिनिया थाना प्रभारी विकु कुमार रजक ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी बहुत चालाकी से बार-बार अपनी पहचान और जगह बदलकर करीब 10 साल से ज्यादा समय तक पुलिस से बचता रहा. उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी किया गया था.

यह भी पढ़ें: क्या आपके फोन में भी 11:45 AM में बजा अलर्ट, तो जानें क्या है ये

संबंधित सामग्री

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है