गुमला: सरना समाज की बैठक में 23 जनवरी को आयोजित होने वाले राजकीय मेले पर विस्तार से चर्चा

By : News11 Bharat
गुमला: सरना समाज की बैठक में 23 जनवरी को आयोजित होने वाले राजकीय मेले पर विस्तार से चर्चा

नंदकिशोर कुमार/न्यूज11  भारत

डुमरी/डेस्क:  सरना समाज की एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक रविवार को डुमरी आंगनबाड़ी परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य बेला देवी ने की. बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 23 जनवरी को आदिवासी धार्मिक स्थल ककड़ोलता में आयोजित होने वाले राज्यकीय मेले में समाज के सभी लोगों के सामूहिक रूप से शामिल होने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही 18 जनवरी को सामाजिक पिकनिक सह मिलन समारोह आयोजित करने पर भी सहमति बनी. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस अवसर पर आसपास के एवं अन्य गांवों से समाज के अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को और मजबूत किया जा सके. मौके पर पंचायत समिति सदस्य बेला देवी ने कहा कि सरना समाज की संस्कृति, परंपरा और धार्मिक पहचान को बनाए रखने के लिए इस तरह के सामूहिक आयोजन बेहद जरूरी हैं. ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है और समाज में एकता व सहयोग की भावना मजबूत होती है. बैठक में बीरेंद्र भगत, अजय भगत, अमूल भगत, देवेश भगत, सत्यम उरांव, विवेश भगत, रक्षाबंधन, अनिल उरांव, अमित उरांव, अनुराधा देवी, दिलकुमारी देवी, संपत्ति देवी, हीरामुनि देवी, बिमला देवी, सुखमनी देवी, जसिंता देवी, बिमला कुजूर, दिलीप उरांव सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: राजधानी के हिंदपीढ़ी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जेएमएम नेताओं ने किया याद*

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.