एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में सियासी तकरार, पीएम मोदी के बयान पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, मंच छोड़कर उतरे

By : News11 Bharat
एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में सियासी तकरार, पीएम मोदी के बयान पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, मंच छोड़कर उतरे

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
एचपीवी टीकाकरण अभियान के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान राजनीति गर्मा गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन संबोधन के बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कड़ा विरोध जताते हुए कार्यक्रम का मंच छोड़ दिया.

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एचपीवी टीकाकरण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे. अपने भाषण के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे “इंडियन माओवादी कांग्रेस” बताया. प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी नाराज हो गए. सदर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ही इरफान अंसारी मंच से नीचे उतर गए. उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री इस तरह की राजनीतिक बातें करेंगे तो यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार इस मामले में केंद्र से मुफ्त टीका नहीं लेगी. 

यह भी पढ़े: BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के घर पहुंची रोशनी खलखो, कार्यकर्ता दे रहे बधाई
 
संबंधित सामग्री

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक