स्कूल बंद

रांची में भारी बारिश का अलर्ट! आज KG से 12वीं तक सभी स्कूल बंद; DC ने जारी किया आदेश

आज 26 सितंबर को रांची के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. 

By : Dipali Kumari
रांची में भारी बारिश का अलर्ट! आज KG से 12वीं तक सभी स्कूल बंद; DC ने जारी किया आदेश

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची में बीते कई से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. तेज हवाओं और लगातार हो रही बारिश से कहीं पेड़ तो कहीं बिजली के पोल गिर गए हैं. रांची में आज भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके मद्देनजर आज 26 सितंबर को रांची के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. 

शिक्षकों को आना होगा स्कूल 

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत यह आदेश जारी किया है. इसके तहत जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में आज 26 सितंबर को KG से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई बंद रहेगी.

हालांकि स्कूलों में केवल विद्यार्थियों की कक्षाएं बंद रहेंगी, लेकिन सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों को अपने कार्य पर उपस्थित रहना होगा. उन्हें ई-विद्यावाहिनी में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी. साथ ही गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

प्रशासन के आदेश में कहा गया है कि यदि 26 सितंबर को किसी विद्यालय में कोई अनिवार्य परीक्षा निर्धारित है, तो उसके संचालन के संबंध में संबंधित विद्यालय प्रधान अपने स्तर से निर्णय लेंगे. परीक्षा की स्थिति और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने होंगे.

अपने आदेश में जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्कूल बंद रखने के आदेश का अनुपालन सभी संबंधित विद्यालयों और संस्थानों के लिए अनिवार्य है. आदेश का पालन नहीं करने वाले विद्यालय या संस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत उत्तरदायी होंगे. 

इसे भी पढ़ें: अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत! झारखंड में आज और कल भी जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में येलो अलर्ट
 

संबंधित सामग्री

चौपारण: ज्वेलरी दुकान में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी की लूट

चौपारण: ज्वेलरी दुकान में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी की लूट

डकैतों ने दुकानदार के घर में घुसकर सभी परिजनों को बंधक बना लिया और हथियार के बल पर घर और दुकान के एक-एक लॉकर व अलमारी खुलवाकर लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए.

लगातार बारिश के बीच लातेहार में आज सभी स्कूल बंद

लगातार बारिश के बीच लातेहार में आज सभी स्कूल बंद

लातेहार कार्यालय की ओर से जारी परामर्श के मद्देनजर आज विद्यालय बंद रहेगा.

अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत! झारखंड में आज और कल भी जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में येलो अलर्ट

अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत! झारखंड में आज और कल भी जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज भी रांची समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. 

एशियन गेम्स में भारत का डंका, सावन बरवाल ने मैराथन में जीता सिल्वर

एशियन गेम्स में भारत का डंका, सावन बरवाल ने मैराथन में जीता सिल्वर

एशियन गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत के लिए शानदार खबर सामने आई है. पुरुषों की मैराथन में भारतीय एथलीट सावन बरवालने ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है.