चक्रवाती तूफान

दुमका: मसलिया में 10 सेकेंड के तूफान ने मचाई तबाही, एक की मौत; 4 घायल, 40 घरों की छतें उड़ीं

10 सेकेंड के चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचा दी.

By : Dipali Kumari
दुमका: मसलिया में 10 सेकेंड के तूफान ने मचाई तबाही, एक की मौत; 4 घायल, 40 घरों की छतें उड़ीं

न्यूज़11 भारत 
दुमका/डेस्क:
मसलिया प्रखंड में आए महज 10 सेकेंड के चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचा दी. तूफान की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. कई घरों की छतें उड़ गईं और बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. मृतक की पहचान बड़ा डुमरिया पंचायत निवासी 53 वर्षीय ईलताफ अंसारी के रूप में हुई है. 
वहीं तुम्बाबेल गांव के सनीचर सिंह की कमर में गंभीर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए देवघर ले जाया गया. इसके अलावा चेतलाल सिंह, कामेश्वर सिंह व बाभनडीहा के दो बच्चे भी घायल हुए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार ईलताफ अंसारी नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक आये आंधी- तूफान की चपेट में आने से वह करीब 500 मीटर दूर जा गिरे. परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. ईलताफ परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनके पीछे चार बेटियां और एक बेटा है. 

तूफान से गुमरो और बड़ा डुमरिया पंचायत के करीब 40 घरों की छतें क्षतिग्रस्त हो गयी. साथ ही चार ट्रांसफार्मर, करीब 20 बिजली पोल और एक डीपी भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने और बिजली व्यवस्था जल्द बहाल करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: रांची में भारी बारिश का अलर्ट! आज KG से 12वीं तक सभी स्कूल बंद; DC ने जारी किया आदेश

संबंधित सामग्री

चौपारण: ज्वेलरी दुकान में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी की लूट

चौपारण: ज्वेलरी दुकान में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी की लूट

डकैतों ने दुकानदार के घर में घुसकर सभी परिजनों को बंधक बना लिया और हथियार के बल पर घर और दुकान के एक-एक लॉकर व अलमारी खुलवाकर लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए.

लगातार बारिश के बीच लातेहार में आज सभी स्कूल बंद

लगातार बारिश के बीच लातेहार में आज सभी स्कूल बंद

लातेहार कार्यालय की ओर से जारी परामर्श के मद्देनजर आज विद्यालय बंद रहेगा.

रांची में भारी बारिश का अलर्ट! आज KG से 12वीं तक सभी स्कूल बंद; DC ने जारी किया आदेश

रांची में भारी बारिश का अलर्ट! आज KG से 12वीं तक सभी स्कूल बंद; DC ने जारी किया आदेश

आज 26 सितंबर को रांची के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. 

अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत! झारखंड में आज और कल भी जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में येलो अलर्ट

अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत! झारखंड में आज और कल भी जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज भी रांची समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. 

एशियन गेम्स में भारत का डंका, सावन बरवाल ने मैराथन में जीता सिल्वर

एशियन गेम्स में भारत का डंका, सावन बरवाल ने मैराथन में जीता सिल्वर

एशियन गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत के लिए शानदार खबर सामने आई है. पुरुषों की मैराथन में भारतीय एथलीट सावन बरवालने ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है.