न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: एशियाई खेल 2026 में शुक्रवार का दिन भारत के लिए काफी शानदार रहा. आज भारत ने एशियाई गेम्स में दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया. सुरची सिंह और कमलजीत ने मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को गोल्ड मेडल जीता है.. मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में भारतीय जोड़ी ने 484.6 अंक और एशियाई रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता है. यह भारत का इन खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक है. इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीता था.
वहीं, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल और नीरज कुमार की तिकड़ी ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम स्पर्धा में सिल्वर जीतने में सफल रहे.
दूसरी स्पर्द्धाओं में भी भारत के लिए आज का दिन शानदार रहा. मनप्रीत कौर ने महिलाओं की शॉटपुट में कांस्य, गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता. बरानिका एलंगोवन ने महिलाओं की पोल वॉल्ट में कमाल कर दिखाया. उन्होंने कांस्य पदक जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की.
भारत को आज मिले पदकों के बाद इसके कुल मिले पदकों की संख्या, 23 हो गई है. कल भारत पदक तालिका में 14वें स्थान पर था, लेकिन स्वर्णिम सफलता के बाद दो पायदान ऊपर चढ़ते हुए वह आज 12वें पायदान पर है. छठे दिन तक भारत की झोली में कुल 2 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 11 कांस्य पदक आ चुके हैं.
इस समय पदक तालिका में चीन 92 स्वर्ण, 35 रजत और 22 कांस्य सहित 149 पदकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि जापान 105 पदकों के साथ दूसरे और दक्षिण कोरिया 59 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है.