JNV छात्रों को जबरन टीसी

JNV छात्रों को जबरन टीसी देने के मामले में हाई कोर्ट सख्त, तत्काल री-एडमिशन का निर्देश

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के छात्रों को कथित रूप से जबरन ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) देने के मामले में झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.

By : Ark Sahuliyar
JNV छात्रों को जबरन टीसी देने के मामले में हाई कोर्ट सख्त, तत्काल री-एडमिशन का निर्देश

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के छात्रों को कथित रूप से जबरन ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) देने के मामले में झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रभावित छात्रों का तत्काल री-एडमिशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. हाई कोर्ट ने स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में छात्रों की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए. अदालत ने छात्रों को सभी आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और बिना किसी भेदभाव के शिक्षा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.

प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता प्रिया साव ने अदालत को बताया कि शैक्षणिक सत्र के बीच छात्रों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट देना उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है. उनका कहना था कि इस कार्रवाई के कारण छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है. मामला अप्रैल 2026 की उस घटना से जुड़ा है, जब 12 छात्र विद्यालय की बाउंड्री फांदकर करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित एक तालाब में नहाने चले गए थे. इस दौरान एक छात्र की डूबने से मौत हो गई थी. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्रों के खिलाफ ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी करने की कार्रवाई की थी. मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने छात्रों के शिक्षा के अधिकार को सर्वोपरि बताते हुए तत्काल री-एडमिशन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक संपन्न,  26 कैदियों की होगी रिहाई 

संबंधित सामग्री

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था