सोनाहातू में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में सैकड़ों लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

By : News11 Bharat
सोनाहातू में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में सैकड़ों लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

न्यूज11  भारत

सोनाहातू/डेस्क: जिला स्वास्थ्य समिति रांची द्वारा सभी योग्य लाभुकों तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं को पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि समग्र विकास सुनिश्चित हो सके. नए वर्ष के आगमन के साथ ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की जा रही है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनाहातू परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय एक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला परिषद सदस्या मंजू सिंह,प्रमुख विक्टोरिया देवी, उप प्रमुख प्रतिनिधि निशिकांत गंझू, चिकित्सा प्रभारी डॉ समीर कुजूर, विधायक प्रतिनिधि रोहिताश चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

स्वास्थ्य मेला में विभाग की ओर से स्टॉल लगाये गये थे. इनमें सामान्य चिकित्सा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन, दंत चिकित्सा, आयुष (आयुर्वेद एवं होम्योपैथी), पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग, नेत्र जांच सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी गयी. साथ ही योग अभ्यास के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और सरकार की सुविधाएं सीधे उनके गांव-घर तक पहुंच.

मौके पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस तरह का निःशुल्क स्वास्थ्य मेला सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है. इससे आम जनता को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है. स्वास्थ्य मेला में ग्रामीणों की काफी भीड़ देखी गयी.
मौके पर डॉ जयशंकर शर्मा, समेत एनएम, जीएनएम,स्वास्थ्यकर्मी के साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: एक ही रात एक गांव में बारह घरों में हुई भीषण चोरी, नकदी, जेवरात, बर्तन सहित अन्य समान की ताला काट कर हुई चोरी

संबंधित सामग्री

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह