संदीप बरनवाल/न्यूज़11 भारत
गावां/डेस्क: गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ गांव में सोमवार की रात करीब 7 बजे एक मोटरसाइकिल के धक्के से सेरुआ निवासी माले नेत्री मीणा दास के पति भुनेश्वर रविदास 55 वर्ष की मौत हो गई. घटना के बाद आनन फानन में परिजनों ने उठाकर उसे गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां मौजूद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस पहुंची व लाश को जब्त कर थाना ले आयी है. इधर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर पुलिस ने बाइक से धक्का मारने वाले बाइक सवार मो सब्बीर मियां पिता हेमताज मियां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इधर मृतक की पत्नी ने गावां थाना में आवेदन देकर जानबूझकर उसके पति की धक्का मारकर हत्या करने का आरोप लगा रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
यह भी पढ़े: लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 पेटी अवैध शराब जब्त, मालवाहक टेम्पू के साथ चालक गिरफ्तार