डूबने से मौत

लोहरदगा: स्मॉल फॉल में डूबने से दो भाइयों की मौत, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी 

दोनों घर से दोपहर करीब 1 बजे घूमने की बात बोलकर निकले थे.

By : Dipali Kumari
लोहरदगा: स्मॉल फॉल में डूबने से दो भाइयों की मौत, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी 

न्यूज़11 भारत 
लोहरदगा/डेस्क:
जिले के किस्को और जोबांग थाना सीमावर्ती क्षेत्र मसुरियाखाड़ पुलिस पिकेट के पूर्वी हिस्से में स्थित स्मॉल फॉल में दो भाइयों की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर दूसरे दिन प्रशासन और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और युवकों की तलाश शुरू की. एक शव बरामद किया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है. 

डूबने वालों की पहचान किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत होंदगा निवासी 24 वर्षीय लाल रितेश नाथ शाहदेव, पिता अजय नाथ शाहदेव एवं चतरा के सिमरिया निवासी राजा सिंह पिता सनूज कुमार सिंह के रूप में हुई है. दोनों ममेरे-फुफेरे भाई है. 

मिली जानकारी के अनुसार दोनों घर से दोपहर करीब 1 बजे घूमने की बात बोलकर निकले थे, देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार वाले चिंतित हो गए. दोनों के मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला.
 इधर रितेश और राजा का मोटरसाइकिल रोड में खड़ी देखकर इसकी सूचना किस्को थाना और परिजनों को दी गई, तब परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे. 

घटना की सूचना मिलने पर किस्को एसडीपीओ दिवाकर कुमार, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद, किस्को थाना प्रभारी वारिस हुसैन और जोबांग थाना प्रभारी बिष्णु रजक घटनास्थल देवदरिया पंचायत अंतर्गत स्मॉल फॉल पहुंचे और लाल रितेश नाथ शाहदेव का शव बरामद कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी. वहीं राजा सिंह के शव की खोजबीन जारी है.

इसे भी पढ़ें: घर के पास चल रहा था अवैध कोयला खनन! विधायक ने खदान में उतरकर खोली पोल, CISF ने जब्त किए उपकरण

संबंधित सामग्री

गांधी जयंती पर बिरसा मुंडा कारावास में बंद 11 बंदियों को मिली रिहाई, जेल अदालत एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 

गांधी जयंती पर बिरसा मुंडा कारावास में बंद 11 बंदियों को मिली रिहाई, जेल अदालत एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 

गांधी जयंती पर बिरसा मुंडा कारावास में बंद 11 बंदियों को रिहाई मिली है. जेल अदालत में सुनवाई कर रिहाई की गई.

पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के सौजन्य से हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उमड़ रही भारी भीड़

पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के सौजन्य से हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उमड़ रही भारी भीड़

काली कंबल वाले बाबा के सानिध्य में चल रहे निःशुल्क शिविर में उमड़ी भीड़ को देखते हुए हुसैनाबाद पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद

सीजीएल से अफसर बने विजय कुमार तिवारी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

सीजीएल से अफसर बने विजय कुमार तिवारी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीजीएल से अफसर बने विजय कुमार तिवारी को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

पांचवें दिन भी ट्रेनों पर ब्रेक, पाकुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन बाधित, यात्रियों की बढ़ी परेशा

पांचवें दिन भी ट्रेनों पर ब्रेक, पाकुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन बाधित, यात्रियों की बढ़ी परेशा

दैनिक यात्रियों का कहना है कि वे रोजाना स्टेशन पहुंच रहे हैं, पांच दिनों से पैसेंजर ट्रेनों के रद्द रहने के कारण आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है

गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, अवैध नाम काटने पर ज्ञानेश कुमार...

गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, अवैध नाम काटने पर ज्ञानेश कुमार...

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सम्मानित करने की जरूरत है।