ओरमांझी में ग्रामीणों ने बस में लगाई आग, धू-धू कर जल उठी बस

By : Ark Sahuliyar
ओरमांझी में ग्रामीणों ने बस में लगाई आग, धू-धू कर जल उठी बस

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
ओरमांझी थाना क्षेत्र के चुटुपालु घाटी से कुछ दूरी पर स्थित खीराबेड़ा गांव के पास ग्रामीणों ने एक यात्री बस को रोककर आग के हवाले कर दिया. घटना मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित टुसु मेला के दौरान हुई. जानकारी के अनुसार, मेला समाप्त होने के बाद भारी भीड़ के बीच एक बस ने सड़क पार कर रही एक बच्ची को टक्कर मार दी. हादसे में बच्ची को मामूली चोटें आईं. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को रोक लिया और देखते ही देखते उसमें आग लगा दी.

घटना के बाद रांची–रामगढ़ मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और सड़क पर लगे जाम को हटवाया.  बस में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहन को बुलाया गया. कुछ ही देर में बस आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
 
संबंधित सामग्री

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है।

रांची में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार  

रांची में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक फरार  

पीड़िता छठी कक्षा की छात्रा बताई जा रही है.

धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, बहनों ने की भाईयों की दीर्घायु की कामना; रातभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग 

धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, बहनों ने की भाईयों की दीर्घायु की कामना; रातभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग 

राज्यभर में कल रात करमा पर्व धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना की.

कर्मा पूजा विसर्जन में बड़ा हादसा: गंगा में भाई-बहन समेत 11 डूबे, 4 की बची जान; रेस्क्यू जारी

कर्मा पूजा विसर्जन में बड़ा हादसा: गंगा में भाई-बहन समेत 11 डूबे, 4 की बची जान; रेस्क्यू जारी

बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत कर्मा पूजा को लेकर मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़े हादसे की खबर सामने आई है।

गोमिया: झूमर देखकर लौट रहा बुजुर्ग व्यक्ति कोनार नदी में बहा, खोजबीन जारी

गोमिया: झूमर देखकर लौट रहा बुजुर्ग व्यक्ति कोनार नदी में बहा, खोजबीन जारी

मुंद्रिका यादव बीती शाम कोनार नदी पार कर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गंडके गांव कर्मा पर्व का झूमर देखने गए हुए थे.