केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने की बैठक

उपायुक्त आदित्य रंजन ने तत्काल जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए

By : News11 Bharat
केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने की बैठक

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:   पुटकी अंचल अंतर्गत केंदुआडीह के विभिन्न बस्तियों में जहरीली गैस रिसाव मामले को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में बीसीसीएल, डीजीएमएस, स्वास्थ विभाग, आपदा विभाग तथा जेआरडीए की टीम के साथ बैठक आयोजित की गई.

बैठक में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उक्त घटना की समीक्षा करते हुए विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में जहरीली गैस रिसाव के कारण, रोकथाम के उपाय, प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह तत्काल शिफ्ट करने, घटना में हुए मृत्यु पर लापरवाही पर कार्रवाई करने समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई.

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि घटना के पश्चात बीसीसीएल, जिला प्रशासन, स्थानीय थाना द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया. किन्तु प्रारंभिक सूचना व क्षेत्रीय निरीक्षण में पाया गया कि राहत एवं बचाव कार्य में समुचित तत्परता का अभाव परिलक्षित हुआ. बीसीसीएल प्रबंधन एवं संबंधित एजेंसियों के बीच समुचित समन्वय का अभाव देखा गया.

उपायुक्त ने उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए घटना की वस्तुस्थिति ज्ञात करने, उत्तरदायित्य निर्धारण करने तथा भविष्य हेतु सुधारात्मक उपाय सुझाने के निमित्त  जांच समिति का गठन किया है. उक्त जांच में क्रमवार सभी घटना की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि किसकी लापरवाही से लोगों की जान गई है. जांच के उपरांत जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

इसके अलावा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को तत्काल कही दूसरे जगह शिफ्ट की जाएगी. इसके लिए उन्होंने एरिया जीएम बीसीसीएल को तत्काल टेंट सिटी निर्माण करने हेतु निर्देशित किया जिसमें ठंड से बचने, पीने का पानी, खाना, बिजली शौचालय की व्यवस्था होगी. साथ हीं 24 घंटे एम्बुलेंस और डॉक्टर की व्यवस्था करने हेतु भी निर्देशित किया गया. बीसीसीएल की टीम भी कैप करेगी, साथ ही जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट रहेगी.

यह भी पढ़ें: झारखंड राज्य वित्त रहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने पंचपरगना क्षेत्र के कई कॉलेजों का दौरा किया

संबंधित सामग्री

रांची: DSPMU का आज तीसरा दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रांची: DSPMU का आज तीसरा दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

क्षांत समारोह में कुल 6415 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी.

नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; दर्जनों झुलसे 

नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; दर्जनों झुलसे 

आशंका जताई जा रही है कि बस में किसी यात्री द्वारा सामान के साथ अवैध रुप से पटाखे ले जाए जा रहे थे, जिसमें आग लगने के बाद तेजी से आग फैल गई. 

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

अभियान भाकपा माओवादी से संबंधित मंगल महतो एवं मालती मुर्मू की निशानदेही पर संचालित किया गया

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

सारंडा में आफत की बारिश! कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे ठप रहा यातायात

सारंडा में आफत की बारिश! कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे ठप रहा यातायात

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए घायल को किरीबुरू स्थित सेल अस्पताल पहुंचाया