मजदूर संघ

राजगंज में बिहार जनता खान मजदूर संघ के नए कार्यालय का उद्घाटन, स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर

कार्यालय का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को संगठन से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग करना

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राजगंज में बिहार जनता खान मजदूर संघ के नए कार्यालय का उद्घाटन, स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: बुधवार दोपहर राजगंज के दलूडीह स्थित युवराज होटल के समीप बिहार जनता खान मजदूर संघ के नए कार्यालय का उद्घाटन संघ के महामंत्री रणविजय सिंह ने फीता काटकर किया. कार्यालय का संचालन एवं नेतृत्व मोहम्मद इकबाल अंसारी के द्वारा किया जाएगा.

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रणविजय सिंह ने कहा कि कार्यालय का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग करना है. उन्होंने कहा कि आसपास संचालित भट्टों, स्टील प्लांटों एवं अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों में स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने की दिशा में यह कार्यालय एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा.
उन्होंने कहा कि संगठन स्थानीय युवाओं की समस्याओं को उठाते हुए उन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रयास करेगा तथा संगठन का विस्तार भी किया जाएगा.
इस अवसर पर बिहार जनता खान मजदूर संघ के समर्थकों एवं राजगंज क्षेत्र के ग्रामीणों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने रणविजय सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया.

यह भी पढ़ें: बरकट्ठा प्रखंड की चेचकपी पंचायत अंतर्गत चौथा गांव में ठनका की चपेट में आईं 3 महिलाएं, एक की मौत, दो झुलसीं

संबंधित सामग्री

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.