1 अप्रैल से महंगाई की मार, कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई 195 रुपए की बढ़ोतरी

By : Vaibhaw Vikram
1 अप्रैल से महंगाई की मार, कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई 195 रुपए की बढ़ोतरी

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
आज की बड़ी खबर एलपीजी गैस को लेकर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि गैस पर लगा ग्रहण अभी तक हटने का नाम नहीं ले रहा है.  बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल यानि आज से सभी होटल और रेस्टोरेंट के मालिक को महंगाई की मार झेलने पड़ेगी! बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर में 195 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. इसका असर साफ तौर पर व्यवसाय पर पड़ेगा. होटल और रेस्टोरेंट का खाना अब और भी महंगा हो जाएगा. इसके अलावा बात करें, बिजली की तो, बिजली के दरों भी आज से बढ़ोतरी हुई है. जिसका सीधा असर बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. बताया जा रहा है कि बिजली में 80 पैसे प्रति यूनिट तक का इजाफा हुआ है.

देश में आए एलपीजी गैस संकट के वजह से अधिकांश घरों में फिर एक बार कोयले पर खाना बनने लगा है. वहीं कोयले की बढ़ती डिमांड और खरीद के वजह से  कोयले की कीमत में भी आग लग गई है. 180 रुपए प्रति बोरा बिकने वाला कोयला अब 300 रुपए हो गया है. जिसका साफ असर गरीब के जेब पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया ओरेंज अलर्ट
 
संबंधित सामग्री

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.