ईद-मिलादुन्नबी

घाघरा किन्दीरकेला में धूमधाम से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

पतागाई कमिटी के तत्वावधान में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी' निकाला गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा किन्दीरकेला में धूमधाम से निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा प्रखंड क्षेत्र के पतागाई में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार अत्यंत अकीदत, अहतराम और उत्साह के साथ मनाया गया. इस मुबारक मौके पर पतागाई कमिटी के तत्वावधान में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी' निकाला गया.

यह जुलूस पता गाई के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य मार्गों से होते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया. जुलूस के दौरान अकीदतमंदों के नारों से पूरा माहौल रूहानी हो गया. पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद जुलूस स्थानीय मस्जिद के पास पहुंचकर समाप्त हुआ, जहाँ देश व समाज में शांति, भाईचारे और तरक्की की दुआएं मांगी गईं.जुलूस के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाघरा थाना की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी. इस आयोजन में पतागाई कमिटी,  पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर मुख्य रूप से नदीम भंडारी शारूख भंडारी मोनू अली खुर्शीद अली साबित हुसैन जमशेद हुसैन सेराज भंडारी पप्पू भंडारी राजू भंडारी दानिश भंडारी अली बशीर अली साजिद हुसैन अजबुल खान जावेद अख्तर शफीक खान जलील खान उपस्थित लोगों में शामिल थे कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों का सराहनीय योगदान रहा.

यह भी पढ़ें: यूसिल की तुम्मलापल्ली यूरेनियन माइंस में हिंदी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.