6-मंजिला 'मेगा' पुलिस स्टेशन बनेगा जमशेदपुर में

जमशेदपुर में बनेगा 6-मंजिला 'मेगा' पुलिस स्टेशन, इन 4 बड़े थानों के काम होंगे अब एक ही छत के नीचे 

By : Shreya Suman
जमशेदपुर में बनेगा 6-मंजिला 'मेगा' पुलिस स्टेशन, इन 4 बड़े थानों के काम होंगे अब एक ही छत के नीचे 

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
शहर में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन में जल्द ही एक हाईटेक छह-मंजिला ज्वाइंट पुलिस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना पर करीब 19 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट
इस अत्याधुनिक पुलिस स्टेशन की खासियत यह होगी कि यह एक ही छत के नीचे चार महत्वपूर्ण थानों को समाहित करेगा. निर्माण पूरा होने के बाद, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), साइबर थाना, एससी-एसटी थाना, और महिला थाना एक साथ यहीं से संचालित होंगे.

एक ही स्थान पर जनता को 4 सुविधाएं मिल पायेगी
इस पहल का उद्देश्य न सिर्फ पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध कराना है, बल्कि विभिन्न विशिष्ट थानों को एक ही स्थान पर लाकर जनता को भी सुविधा प्रदान करना है. इससे इन चारों महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित मामलों के निपटान और समन्वय में तेजी आएगी.यह नया ज्वाइंट पुलिस स्टेशन पुलिसिंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा साबित होगा. 

यह भी पढ़े: मचाटांड़ में दो घरों में आग लगने से हजारों रुपये, रखा हुआ धान समेत अन्य सामान जलकर राख

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.