ढहा मिट्टी का घर

जामताड़ा: लगातार बारिश से ढहा मिट्टी का घर, भारी बारिश में परिवार हुआ बेघर    

बारिश के पानी से मिट्टी का मकान धीरे-धीरे दबने लगा और देखते ही देखते घर की छत गिर गई.

By : Dipali Kumari
जामताड़ा: लगातार बारिश से ढहा मिट्टी का घर, भारी बारिश में परिवार हुआ बेघर    

न्यूज़11 भारत 
जामताड़ा/डेस्क: 
जिले के करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के बिराजपुर गांव में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक मिट्टी का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बारिश के पानी से मिट्टी का मकान धीरे-धीरे दबने लगा और देखते ही देखते घर की छत गिर गई.
बताया गया कि यह मकान नजरुल अंसारी का था, जिसमें उनका परिवार रहने के लिए वर्षों से आश्रित था. घटना के समय नजरुल अंसारी के साथ परिवार के सदस्य और उनके तीन बच्चे भी घर में मौजूद थे. अचानक मकान की स्थिति खराब होने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई.

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस घटना के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है. लगातार बारिश के बीच गरीब परिवार ने प्रशासन से राहत और सुरक्षित रहने की व्यवस्था कराने की उम्मीद जताई है.

इसे भी पढ़ें: चौपारण: ज्वेलरी दुकान में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी की लूट

संबंधित सामग्री

SIR की डेडलाइन नजदीक! जल्दी जमा करें SIR फॉर्म; 4 दिन शेष 

SIR की डेडलाइन नजदीक! जल्दी जमा करें SIR फॉर्म; 4 दिन शेष 

अगर आपने अब तक फॉर्म 6, फॉर्म -6A, फॉर्म 7 और फॉर्म 8 जमा नहीं किया है, तो जल्द से जल्द अपना फॉर्म जमा कर दें. 

पलामू : ऑपरेशन सतर्क के तहत जपला स्टेशन से आरपीएफ ने 100 बोतल देसी शराब किया जब्त

पलामू : ऑपरेशन सतर्क के तहत जपला स्टेशन से आरपीएफ ने 100 बोतल देसी शराब किया जब्त

हुसैनाबाद, जपला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए 30 लीटर झारखंड निर्मित टनाका देसी शराब बरामद की है.

जलने के बाद तुरंत न करें ये गलती! जानें डॉक्टर से सही इलाज का तरीका

जलने के बाद तुरंत न करें ये गलती! जानें डॉक्टर से सही इलाज का तरीका

जलने की घटना कभी हो सकती है. चाहे गर्म पानी से हाथ जल जाए या खाना बनाते समय तेल की छींट पड़ जाए. ऐसे में घबराने के बजाय तुरंत सही प्राथमिक उचार करना बेहद जरूरी है.

गिरिडीह: देवरी में चोरी वारदातें बढ़ीं, पुलिस गश्त पर सवाल

गिरिडीह: देवरी में चोरी वारदातें बढ़ीं, पुलिस गश्त पर सवाल

देवरी थाना क्षेत्र में कुल सात घरों का ताला तोड़कर करीब दस लाख रुपये की चोरी हो जाने की घटना से जहां क्षेत्र में दहशत के साथ-साथ भय का माहौल छाया हुआ है.

चौपारण: ज्वेलरी दुकान में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी की लूट

चौपारण: ज्वेलरी दुकान में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी की लूट

डकैतों ने दुकानदार के घर में घुसकर सभी परिजनों को बंधक बना लिया और हथियार के बल पर घर और दुकान के एक-एक लॉकर व अलमारी खुलवाकर लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए.