Burn Treatment
एक्सक्लूसिव

जलने के बाद तुरंत न करें ये गलती! जानें डॉक्टर से सही इलाज का तरीका

जलने की घटना कभी हो सकती है. चाहे गर्म पानी से हाथ जल जाए या खाना बनाते समय तेल की छींट पड़ जाए. ऐसे में घबराने के बजाय तुरंत सही प्राथमिक उचार करना बेहद जरूरी है.

By : Amisha Pathak
जलने के बाद तुरंत न करें ये गलती! जानें डॉक्टर से सही इलाज का तरीका

न्यूज़11 भारत

लाइफस्टाइल/डेस्क: जलने की घटना कभी हो सकती है. चाहे गर्म पानी से हाथ जल जाए या खाना बनाते समय तेल की छींट पड़ जाए. ऐसे में घबराने के बजाय तुरंत सही प्राथमिक उचार करना बेहद जरूरी है. कई लोग जलने के बाद त्वचा पर घरेलू चीजें लगाने लगते हैं, लेकिन हर घरेलू नुस्खा सुरक्षित नहीं होता. ऐसे में सवाल उठता है कि जलने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए? आइए जानते हैं डॉक्टर की सलाह के मुताबिक जरूरी बातें.

अगर गर्म तेल के छींटे पड़ जाएं, तो तुरंत क्या करें?

अक्सर ऐसा होता है कि कुछ तलते वक्त गर्म तेल के छींटे पड़ जाते हैं. गर्म छींटे पड़ने के कारण स्किन बिल्कुल लाल हो जाता है, और दर्द और जलन होने लग जाता है. ऐसे में डॉक्टर सलाह देते हैं कि सबसे पहले आग के पास से अफेक्टेड एरिया को हटाएं. फिर उसे ठंडे पानी में कम से कम 20 मिनट तक रखें. जहां जला हो वहां पर चूड़ी, अंगूठी, और घड़ी जैसी चीजें हटा दें. जो एरिया जला हुआ है वो जब ठंडा हो जाए तो उस जगह को किसी साफ पतले कपड़े से ढ़क दें. लेकिन ध्यान रहे कि कपड़ा स्किन पर चिपके नहीं. और अगर छाले पड़ आए तो उसे फूटने से बचाएं.

अगर शरीर में कुछ र्गम गिर जाए, तो तुरंत क्या करें?

अगर बच्चे पर कुछ गर्म गिर जाए तो घबराए नहीं, सबसे पहले जला हुआ एरिया को ठंडे पानी में 20 मिनट तक रखें. फिर मेडिकल इमरजेंसी लें क्योंकि बच्चों की स्किन नाजुक होती है और थोड़ा सा गर्म भी उन्हें जला सकता है.

अगर भाप से जल जाएं, तो तुरंत क्या करें?

कई बार होता है कि जाने-अनजाने में प्रेशर कुकर खोलते वक्त उसके भाप से जल जाते हैं. सीधे स्टीम चेहरे पर लगती है और जलन होने लगती है. तो गर्माहट से हटें और चेहरे को और प्रभावित एरिया को ठंडे नल के पानी से धोएं.

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में भारत का डंका, सावन बरवाल ने मैराथन में जीता सिल्वर


 

संबंधित सामग्री

SIR की डेडलाइन नजदीक! जल्दी जमा करें SIR फॉर्म; 4 दिन शेष 

SIR की डेडलाइन नजदीक! जल्दी जमा करें SIR फॉर्म; 4 दिन शेष 

अगर आपने अब तक फॉर्म 6, फॉर्म -6A, फॉर्म 7 और फॉर्म 8 जमा नहीं किया है, तो जल्द से जल्द अपना फॉर्म जमा कर दें. 

पलामू : ऑपरेशन सतर्क के तहत जपला स्टेशन से आरपीएफ ने 100 बोतल देसी शराब किया जब्त

पलामू : ऑपरेशन सतर्क के तहत जपला स्टेशन से आरपीएफ ने 100 बोतल देसी शराब किया जब्त

हुसैनाबाद, जपला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए 30 लीटर झारखंड निर्मित टनाका देसी शराब बरामद की है.

जामताड़ा: लगातार बारिश से ढहा मिट्टी का घर, भारी बारिश में परिवार हुआ बेघर    

जामताड़ा: लगातार बारिश से ढहा मिट्टी का घर, भारी बारिश में परिवार हुआ बेघर    

बारिश के पानी से मिट्टी का मकान धीरे-धीरे दबने लगा और देखते ही देखते घर की छत गिर गई.

गिरिडीह: देवरी में चोरी वारदातें बढ़ीं, पुलिस गश्त पर सवाल

गिरिडीह: देवरी में चोरी वारदातें बढ़ीं, पुलिस गश्त पर सवाल

देवरी थाना क्षेत्र में कुल सात घरों का ताला तोड़कर करीब दस लाख रुपये की चोरी हो जाने की घटना से जहां क्षेत्र में दहशत के साथ-साथ भय का माहौल छाया हुआ है.

चौपारण: ज्वेलरी दुकान में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी की लूट

चौपारण: ज्वेलरी दुकान में डकैती, परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी की लूट

डकैतों ने दुकानदार के घर में घुसकर सभी परिजनों को बंधक बना लिया और हथियार के बल पर घर और दुकान के एक-एक लॉकर व अलमारी खुलवाकर लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए.