न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड भर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया. राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में लगे मुख्य ब्लड डोनेशन कैंप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं रक्तदान कर अभियान की शुरुआत की. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और कई सरकारी अधिकारी भी मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री ने रक्तदान के बाद कहा कि आज से लेकर 28 नवंबर तक राज्यभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा. सरकार के कर्मचारी, अधिकारी और आम नागरिक सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. मैंने, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और मुख्य सचिव ने भी आज रक्तदान किया है.
उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान महादान का यह अभियान झारखंडवासियों की एकजुटता और मानवता का प्रतीक है. मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि वे इस अभियान में हिस्सा लेकर जरूरतमंदों की मदद करें और राज्य स्थापना दिवस को सार्थक बनाएं.
ये भी पढ़ें- रांची के विडोरा बार एंड रेस्टोरेंट में चल रहा था नशे का कारोबार, जिला प्रशासन ने लगाया 70000 रुपए का जुर्माना
राज्य स्थापना दिवस पर पूरे झारखंड में रक्तदान अभियान की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ब्लड डोनेट
संबंधित सामग्री
मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल
दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.
बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश
बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।
धनबाद: वासेपुर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कारोबारी और उसके भाई को मारी गोली; इलाके में तनाव
पुलिस ने घटनास्थल से 7 खोखा बरामद किया है.
चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा
खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.
रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव
फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.