न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए विधायकों की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में आंदोलनरत छात्रों से मिलने की बात कही गई. बैठक में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि युवाओं के भविष्य को बेचने का कार्य राज्य सरकार कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कम मार्क्स वाला पास हो गया और ज्यादा मार्क्स वाला फेल हो गया. विधायकों ने कहा कि पिछले 6 वर्षों में जितनी परीक्षाएं कंडक्ट हुई हैं सभी को सरकार रद्द करे.
भाजपा नेता ने कहा कि अभय तिवारी कितना इंटेलीजेंट है 13 में से 12 एग्जाम पास कर गया. सरकार के साठ-गांठ से नौकरी बेचने का कार्य किया गया. मुख्यमंत्री जी को इस्तीफा देना चाहिए.
भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी, केजरीवाल, अखिलेश यादव दिल्ली छात्रों की पीठ थपथपाने गए थे, लेकिन झारखंड के छात्र उन्हें नही दिख रहे हैं. विधायक दल की बैठक में तय हुआ है कि छात्रों की आवाज बनकर वे लड़ने का कार्य करेंगे.
बाबूलाल मरांडी ने कहा, हेमंत सोरेन को जिस मामले को लटकाना-भटकाना होता है उसमें सीआईडी को लगा देते हैं. जिस मामले में गड़बड़ी है, मुख्यमंत्री सक्षम पद पर हैं सीबीआई जांच की अनुशंसा करें
यह भी पढ़ें: बातचीत के सारे रास्ते खोल दिए गए हैं सरकार ने कमेटी बना दी है जल्द मामले को शॉर्ट आउट कर लिया जाएगा - इरफान अंसारी