न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा मामले में झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने JSSC से कई अहम सवाल पूछे. कोर्ट ने पूछा- कथित हैकिंग की स्वतंत्र एजेंसी से जांच क्यों नहीं कराई गई? कोर्ट ने परीक्षा एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर ही फैसला लेने पर भी सवाल उठाए. कोर्ट ने पूछा- कथित हैकिंग वाले परीक्षा केंद्रों पर क्या कार्रवाई हुई? हैकिंग कुछ सिस्टम तक सीमित थी या पूरा परीक्षा केंद्र प्रभावित था?
JSSC की ओर से कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका. JSSC की पुनर्परीक्षा के फैसले को चुनौती दी गई है. मामले में स्वतंत्र जांच की मांग की गई. निर्दोष अभ्यर्थियों का मूल परिणाम जारी करने की भी मांग की गई. दोषी अभ्यर्थियों, एजेंसी, अधिकारियों और परीक्षा केंद्रों पर कार्रवाई की मांग की गई.
यह भी पढ़ें: 14 जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी पवन कुमार सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, अगली सुनवाई 25 अगस्त को