₹730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में झारखंड हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा आदेश, मुख्य आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी

जीएसटी घोटाले में झारखंड हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा आदेश

By : Shreya Suman
₹730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में झारखंड हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा आदेश, मुख्य आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड हाईकोर्ट ने ₹730 करोड़ रुपये से अधिक के वस्तु एवं GST घोटाले के मुख्य आरोपी शिवकुमार देवड़ा और मोहित देवड़ा की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है.
इस बड़े वित्तीय धोखाधड़ी मामले में आरोपी शिवकुमार देवड़ा, मोहित देवड़ा के अलावा सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता पर लगभग ₹5000 करोड़ के फर्जी चालान बनाने का गंभीर आरोप है. जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने ₹730 करोड़ से अधिक के अयोग्य दावे किए थे, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान उठाना पड़ा.

यह मामला तब सामने आया जब जीएसटी इंटेलीजेंस ने कार्रवाई करते हुए जीएसटी अधिकारी दिनेश सिंह के बयान पर इन चारों आरोपियों - शिवकुमार देवड़ा, मोहित देवड़ा, सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता - के खिलाफ केस दर्ज किया और उन्हें जेल भेज दिया था. सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता जमशेदपुर के रहने वाले हैं.

इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी कर रहा है. जांच से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, घोटाले को अंजाम देने के लिए 90 से अधिक शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया गया था, जिसके साक्ष्य ईडी को मिले हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए, जांच कर रही ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है.

यह भी पढ़े: 22KM कम होगी आदि कैलाश की यात्रा, पिथौरागढ़ में बनेगी 5.4KM लंबी सुरंग, 1600 करोड़ होंगे खर्च

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.