jharkhand rajya sabha election 2026 india alliance

रास चुनाव: झारखंड में आज दो सीटों पर मतदान, सुबह 9 बजे से शुरू होगी वोटिंग

झारखंड में 18 जून को राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान हो रहा है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. इंडिया गठबंधन ने झामुमो के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है.

By : Vaibhaw Vikram
रास चुनाव: झारखंड में आज दो सीटों पर मतदान, सुबह 9 बजे से शुरू होगी वोटिंग

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राजनीतिक दृष्टिकोण से झारखंड के लिए आज (18 जून) का दिन काफी बड़ा है. आज झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए झारखंड की राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल तेज हो गई है. चुनावी रणनीति को धार देने के लिए झारखंड की सत्ताधारी इंडिया गठबंधन पार्टी और विपक्ष में बैठी हुई NDA दोनों के विधायकों ने अलग-अलग होटल में अपने विधायकों के साथ बैठक की. 
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें, राज्यसभा चुनाव में झारखंड से तीन उम्मीदवार राजनीति के मैदान में उतरे हुए हैं. इंडिया गठबंधन ने इस बार JMM के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा पर आपण दाव खेला है. वहीं बात करें, विपक्ष में बैठी NDA ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी को अपना समर्थन दिया है. 

पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने विधायक को लेकर सकारात्मक दावे कर रहे हैं.  भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपने विधायकों को लेकर दावा करते हुए कहा कि NDA विधायक एकजुट हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 'विपक्षी खेमे के कई विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज के आधार पर और व्यापक राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए मतदान करेंगे.' वहीं दस तरफ कांग्रेस नेताओं ने भी यह दावा किया कि इंडिया गठबंधन के सभी 56 विधायक एकजुट हैं और राज्यसभा की दोनों सीट पर गठबंधन के उम्मीदवार जीत दर्ज कर रहे हैं.'

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें, आज होने वाले रास  चुनाव में राजद और भाकपा माले लिबरेशन के नेताओं ने भी होटल में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की. वहीं कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करने के बाद भाकपा माले लिबरेशन के विधायक अरूप चटर्जी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि 'मैं यहां शिष्टाचार भेंट के लिए आया था. हमारे सभी विधायक एकजुट हैं और हम दोनों सीटें जीतेंगे.' जिसके बाद उसी शाम को  इंडिया गठबंधन के विधायकों ने झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर बैठक की और चुनाव में जीत का भरोसा जताया. 

वहीं चुनाव को लेकर मीडिया के साथ अपना बयान साझा करते हुए राज्य के संसदीय कार्य मंत्री और राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि, 'JMM ने अपने 30 वोट सुरक्षित रखे हैं, जबकि उसे केवल दो वोटों की आवश्यकता है. कांग्रेस और उसके सहयोगियों के पास 26 वोट हैं. JMM के अतिरिक्त दो वोट कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में गिने जाएंगे. इसलिए कोई भ्रम फैलाने और किसी भ्रम में आने की जरूरत  नहीं है. इंडिया गठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर रही है.'

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आज झारखंड में 9 बजे से होने वाले राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार को जीत दर्ज करने के लिए कम से कम 28 ‘पहली वरीयता’ वाले वोट हासिल करने होंगे. NDA के पास राज्य विधानसभा में 24 विधायक हैं. वहीं बात करें, इंडिया गठबंधन की तो,  इंडिया गठबंधन के पास कुल 56 सदस्य है. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का एक विधायक है. 

यह भी पढ़ें: राज्य के 10 अधिवक्ताओं को झारखंड हाईकोर्ट ने दिया सीनियर एडवोकेट का दर्जा, आधिकारिक अधिसूचना जारी

संबंधित सामग्री

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

साहिबगंज में सामने आए चर्चित खनन मामलों के बाद अब दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में भी अवैध और नियमविरुद्ध खनन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट मैच के प्रबंधन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण मैच के दिन शहर में 5,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे.

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.