न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 44 वर्षों बाद भारतीय महिला टीम ने जिस शान के साथ चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है. उससे पूरे देश गौरवान्वित है. गर्व का विषय यह भी है कि जिस महिला टीम ने इतनी बड़ी और स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है, उसमें चार बेटियां झारखंड की हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपने राज्य की इस उपलब्धि पर गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं. उन्होंने रविवार को इन चार बेटियों का अपने सरकारी आवास पर गुलदस्ता देकर और झारखंडी पट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया है.
बता दें कि झारखंड ने इतनी बड़ी उपलब्धि झारखंड की तेज-तर्रार खिलाड़ी सलीमा टेटे की कप्तानी में यह स्वर्णिम सफलता अर्जित है. झारखंड की चार बेटियों में तीन तो सिमडेगा की हैं. कप्तान सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिको सोरेन सिमडेगा जिले से हैं. जबकि निक्की प्रधान खूंटी की हैं.
पूरी भारतीय महिला टीम का देश में लौटने पर भी ने जोरदार स्वागत किया गया है. स्वदेश वापसी पर खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया. बता दें कि भारत की महिला टीम ने न सिर्फ 44 वर्षों बाद एशियन गेम्स का स्वर्ण जीता है, बल्कि इस शानदार जीत के साथ ही 2028 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स होने वाले ओलंपिक के लिए सीधा क्वालिफाई कर लिया है. भारत लौटने के बाद विभिन्न राज्यों और सरकारों द्वारा खिलाड़ियों व सपोर्टिंग स्टाफ के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा भी है.
यह भी पढ़ें: काली कमली वाले बाबा के यहां कंबल लेने जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, 5 लोग गंभीर रूप से घायल