लोक भवन में मुलाकात

जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने लोक भवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात

झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के परीक्षाफल में अनियमितता का लगाया आरोप

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने लोक भवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने मंगलवार को लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की. उन्होंने झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के परीक्षाफल में अनियमितता का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में ब्लैकलिस्टेड कंपनी झारखंड में कैसे एग्जाम कंडक्ट कर रही है. जयराम 14 जेपीएससी की परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे. 

मामले को लेकर मुख्यमंत्री को भी उन्होंने अवगत कराया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले का सरकार ने संज्ञान लिया है. जयराय महतो ने मुख्य परीक्षा को स्थगित करने का राज्यपाल से आग्रह किया. राज्यपाल ने भी गड़बड़ी होने से इनकार नहीं किया है.

जयराम ने कहा कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाएं मजाक का पात्र बन रही हैं और उनका कटघरे में खड़ा होना गंभीर है. राज्य सरकार को तमाम चीजों पर संज्ञान लेकर कार्य करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आने वाले दो दिनों के बाद आंदोलन रूपरेखा की तैयार होगी. भारतीय जनता पार्टी के आंदोलन को नैतिक समर्थन रहेगा. कोई भी राजनीतिक दल छात्रों के मुद्दों को उठाएगा तो जेकेएलएम का समर्थन मिलेगा.

यह भी पढ़ें: PLFI उग्रवादी संगठन के पूर्व सदस्य राजन राम हत्याकांड मामले में आरोपी उग्रवादी याकूब केरकेट्टा का दर्ज हुआ बयान

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

झारखंड चैंबर ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित MDR वापस लेने की मांग की

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने 2,000 रूपए से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर को वापस लेने की मांग की.

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

अभिभावकों की शिकायतों के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

किसानों को समय पर भुगतान, धान की पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक सरकार की प्राथमिकता