नगर निकाय चुनाव के परिणाम से JMM खुश, कहा- 'हमने शहरी क्षेत्र में अपनी पकड़...'

By : Vaibhaw Vikram
नगर निकाय चुनाव के परिणाम से JMM खुश, कहा- 'हमने शहरी क्षेत्र में अपनी पकड़...'

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के परिणाम से झारखंड मुक्ति मोर्चा का संगठन काफी उत्साहित नजर आ रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और सरकार में मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि इस चुनाव ने यह तय कर दिया कि अब झारखंड मुक्ति मोर्चा शहरी क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत कर चुका है. अगर आप निकाय चुनाव का परिणाम देखेंगे तो हम उन जगहों पर बाजी मार लिए हैं जहां बीजेपी का कभी गढ़ हुआ करता था. शहरी वोटर अब बीजेपी की जागीर नहीं रही. अब शहर में भी झामुमो का  वर्चस्व है.

इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कहा है निकाय चुनाव के परिणाम ने बीजेपी के उस भ्रम को दूर कर दिया कि शहरी वोटर बीजेपी की बपौती है. बीजेपी के नेता समझ ले की झारखंड मुक्ति मोर्चा अब सिर्फ गांव में नहीं शहर में भी अपनी बोलबाला को मजबूत कर ली है. हेमंत सोरेन का चेहरा और मुख्यमंत्री के तौर पर उनका काम हमारी जीत का आधार रहा.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे सम्राट चौधरी, CM को दी जन्मदिन की बधाई

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.