JPSC की सिविल सेवा बैकलाग प्रारंभिक परीक्षा आज, रांची के 64 केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

By : Mansi Kumari
JPSC की सिविल सेवा बैकलाग प्रारंभिक परीक्षा आज, रांची के 64 केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की झारखंड सिविल सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक परीक्षा 2025 आज रविवार को रांची में आयोजित की जा रही हैं. परीक्षा के लिए शहर में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही हैं.

दो पालियों में होगी परीक्षा
JPSC की यह प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. दोनों परीक्षाएं OMR शीट आधारित होंगी. परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए आयोग की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और निगरानी के लिए अतिरिक्त व्यवस्था भी की गई  हैं. बता दें कि, यह परीक्षा विभिन्न विभागों में कुल 45 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही हैं. इनमें शामिल है:

  • कार्मिक विभाग के अंतर्गत उप समाहर्ता के 36 पद
  • कृषि एवं पशुपालन विभाग के अंतर्गत सहायक निबंधक के 2 पद
  • स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा सेवा (श्रेणी-2) के 7 पद

इससे पहले 10 मई को वर्ष 2023 की सिविल सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी. उसी क्रम में अब 2025 की परीक्षा कराई जा रही हैं.

यह भी पढ़े: पहले होगा बुखार और फिर.. दुनिया पर मंडरा रहा नया हेल्थ खतरा! इबोला वायरस से 80 लोगों की मौत
 
संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.