संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पलामू के जेल हाता स्थित जिला कार्यालय में रविवार को एक आम बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष कमल किशोर ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष ध्वनि के साथ स्वीकार किया.
इसके तत्पश्चात प्रदेश सचिव स्नेह रंजन श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रेषित मनोनयन पत्र बैठक में पढ़कर सुनाया और पत्र की प्रति गोपाल कुमार सिन्हा को सौंपी. मनोनयन पत्र के अनुसार, गोपाल कुमार सिन्हा को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पलामू का नया जिलाध्यक्ष नामित किया गया है.
गोपाल कुमार सिन्हा के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर निवर्तमान अध्यक्ष कमल किशोर, महासचिव लाल बहादुर सिन्हा, प्रदेश सचिव स्नेह रंजन श्रीवास्तव, अविनाश वर्मा, अशोक निगम, ठाकुर दीपक किशोर, राकेश कुमार सिन्हा, नीरज कुमार लाल, अरुण अखौरी, सतीश कुमार श्रीवास्तव, प्रसून कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, आलोक राज, अतुल अखौरी, आशीष श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश, अमोल सिन्हा, उज्ज्वल सिन्हा, चंदन सिन्हा, अजय कुमार, संजय शरण, नवीन कुमार सिन्हा, विनय सिन्हा, रश्मि सिन्हा और अशोक राज सहित कई अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं.
यह भी पढ़ें: सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति - बिद्युत बरण महतो