तीसरी बार जदयू के झारखण्ड अध्यक्ष निर्वाचित हुए खीरू महतो, निर्विरोध हुआ निर्वाचन 

By : Ark Sahuliyar
तीसरी बार जदयू के झारखण्ड अध्यक्ष निर्वाचित हुए खीरू महतो, निर्विरोध हुआ निर्वाचन 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
प्रदेश जदयू की कमान फिर से एक बार खीरू महतो को मिली है. वह तीसरी बार जदयू के झारखण्ड अध्यक्ष निर्वाचित हुए. उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ. सांगठनिक चुनाव संपन्न कराने हेतु नियुक्त राज्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रवण कुमार ने खीरू महतो को प्रमाण पत्र दिया. प्रदेश अध्यक्ष के साथ एक दर्जन से अधिक जिला अध्यक्ष एवं प्रत्येक विधानसभा से राज्य परिषद के सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ.

निर्वाचन के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और उनका अभिनंदन किया. मौक़े पर खीरू महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा की जिन जिलों में सदस्यता अभियान पूरा नहीं किया गया वहाँ जिला अध्यक्षों का निर्वाचन आने वाले समय में पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा की संसद के बजट सत्र की समाप्ति के पश्चात संगठन विस्तार किया जाएगा. इस बार काम करने वालों को कमेटी में जगह दी जाएगी और प्रदेश कमेटी छोटी होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं उनके निर्णय का सम्मान करें साथ ही झारखंड में पार्टी को मज़बूत करने के लिए दिन रात कार्य करें. खीरू महतो को पुनः अध्यक्ष बनने पर जदयू नेता डॉ आफ़ताब जमील, भगवान सिंह, सागर कुमार, एवं अन्य ने बधाई दी.

निम्नलिखित जिला अध्यक्षों का निर्वाचन किया गया

राँची - तेतरा महतो
धनबाद - पिंटू सिंह
गोड्डा - चंद्रधर सिंह चुन्नू
पाकुड़ - गौतम मंडल
हज़ारीबाग़ - प्रभुदयाल महतो
रामगढ़ - ज्योतिंद्र साहू
बोकारो - प्रदीप महतो
चतरा - रामाशीष डांगी
पलामू - मनोज दुबे
जमशेदपुर - सुबोध श्रीवास्तव
साहेबगंज - सुनील सिन्हा
दुमका - उदय सिंह 
सिमडेगा - सुनील नायक
कोडरमा - कृष्णा सिंह घटवार 
जमशेदपुर महानगर - अजय कुमार 
रांची महानगर - अखिलेश राय 

ये भी पढ़ें- इस्तियाक रहमान ने वार्ड 49 का बढ़ाया मान: जमीला खातून 

संबंधित सामग्री

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में टीएसआर के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है.

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.