गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड के अगारीशोल फुटबॉल मैदान में ए स्टार स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला किस्कू ब्रदर्स और बेड बॉय के बीच खेला गया. फाइनल मुकाबले का शुभारंभ विधायक समीर महंती, मुखिया पानसरी हांसदा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा एवं उपमुखिया शकुंतला बास्के ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए किस्कू ब्रदर्स की टीम विजेता बनी, जबकि बेड बॉय की टीम उपविजेता रही. आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को 20 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई. वहीं, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों को सात-सात हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया.मौके पर आयोजन समिति के सदस्य बिंदु हांसदा, राजन किस्कू, बासु किस्कू, लाल मोहन मुर्मू, बबलू टुडू, रबीन हांसदा, सोमांय बास्के समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: अहिल्यापुर के चामलिट्ठी गांव में तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर सोनू कुमार मंडल की मौत