लोहदरगा: सुबह टहलने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, सदर थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना, पुलिस जांच में जुटी

By : News11 Bharat
लोहदरगा: सुबह टहलने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, सदर थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क: लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के शांति नगर किस्को मोड़ निवासी झनकू लोहरा के 42 वर्षीय पुत्र मुकेश लोहारा की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश लोहारा रोज की तरह सुबह करीब 4 बजे घर से चाय पीकर टहलने के लिए निकले थे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.  सदर थाना के एसआई पप्पू कुमार गुप्ता द्वारा सदर अस्पताल में पंचनामा रिपोर्ट तैयार की गई, जिसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस दौरान दफादार चौकीदार पंचायत शाखा के जिला अध्यक्ष शमसूल अंसारी भी मौजूद रहे. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है. वहीं इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है.

यह भी पढ़ें: घाघरा में निजी स्कूलों का 'सिंडिकेट’! फीस, किताब और कमीशन के जाल में फंसे अभिभावक

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार