लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 पेटी अवैध शराब जब्त, मालवाहक टेम्पू के साथ चालक गिरफ्तार

By : News11 Bharat
लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 पेटी अवैध शराब जब्त, मालवाहक टेम्पू के साथ चालक गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
लोहरदगा/डेस्क:
लोहरदग़ा पुलिस अधीक्षक सादीक़ अनवर रिज़वी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. छापेमारी टिम का नेतृत्व पुअनि सह थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर कर रहे थे. इनके अलावा टीम में पुअनि वारीश हुसैन, तकनीकी शाखा पुअनि शारीक खान, सअनि चन्द्रदीप मेहता विशेष छापामारी दल व लोहरदगा थाना सशस्त्र बल शामिल था. टीम ने मन्हो चौक पर छापामारी कर कुडू की ओर से आ रहे एक मालवाहक टेम्पू निबंधन संख्य जेएच08के - 8731 से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जिसमे 750 एमएल का ओल्ड मॉन्क ट्रिपल एक्स रम 27 पेटी एवं 43 पेटी ब्लैक टाइगर विस्की बरामद की है. साथ ही टेम्पो चालक कुडू के बढनीया निवासी रामु महली के पुत्र प्रदीप महली को गिरफ्तार किया है. मामले में लोहरदगा थाना कांड सं0 05/26 धारा 275/292 बीएनएस एवं 47 (ए) आबकारी अधिनियम के तहत टेम्पू मालिक सह चालक प्रदीप महली समेत अमर गुप्ता पिता कृष्णा साव और राजू साहू तीनों थाना कुडू, लोहरदगा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है.

अमर और प्रदीप पूर्व में भी जा चुके है जेल
अमर गुप्ता और प्रदीप महली का नाम पहले भी अवैध शराब कारोबार से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है. 24 जून 2020 को बढ़निया गांव में कुडू पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब व उससे संबंधित सामग्री बरामद की थी, जिसमें अमर गुप्ता को जेल भेजा गया था. इसके बाद 16 मई 2023 को कुडू बाजार टांड में अमर गुप्ता के घर से भारी मात्रा में शराब और उससे जुड़े सामान जब्त किए गए थे, इस मामले में भी वह जेल गया था. वहीं, बीते वर्ष 31 जुलाई 2025 को कुडू - चंदवा मुख्य पथ पर ग्राम टीको के पास एक टेंपो जिसे प्रदीप महली ही चला रहा था से अवैध शराब बरामद हुई थी. मामले में पुलिस ने प्रदीप महली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

यह भी पढ़े: RLM में ऑल इज नॉट वेल! खरमास के बाद टूट सकती है उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी

 

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.